फादर्स-डे के दिन भावुक हो गए विराट कोहली
नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली फादर्स-डे के दिन भावुक हो गए। उन्होंने इस मौके पर अपने पिता के नाम इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है और बताया है कि उनके पिता की किस सीख ने उनको जीवन में आगे बढ़ने में मदद की।
विराट के पिता प्रेम नाथ कोहली का निधन साल 2006 में हो गया था। तब कोहली एक रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे थे। 54 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद विराट ने करियर में आगे बढ़ने की ठानी और अपने पिता के सपने को पूरा करते हुए दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल हुए।
'पिता ने सिखाई ये बात'
कोहली ने इस पोस्ट में लिखा कि उनके पिता ने उन्हें कड़ी मेहनत करना सिखाया और बताया कि जीवन में सफल होने के लिए शॉर्ट कट नहीं लेने चाहिए। उन्होंने लिखा, "उन्होंने मुझे सिखाया कि कभी भी शॉर्ट कट पर निर्भर नहीं रहो और न ही उनसे प्रभावित हो क्योंकि अगर आपने सच्चे दिल से मेहनत की है तो उसका परिणाम होगा। अगर आपके अंदर इच्छाशक्ति नहीं है कि तो हो सकता है कि आप उसके हकदार भी नहीं हैं। जब मुझे एक आसान रास्ता दिया गया था तब उन्होंने शांति से इसके लिए मना कर दिया।"
वामिका ने भी दी बधाई
विराट की पत्नी अनुष्का ने भी इस मौके पर अपने पिता को याद किया है। इसके साथ ही अपने पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी वामिका की तरफ से उसके पिता यानी विराट को फादर्स-डे की शुभकामनाएं दी हैं। अनुष्का ने लिखा, "मैंने जिस इंसान को सबसे पहले प्यार किया- और हमारी बेटी ने जिस इंसान को सबसे पहले प्यार किया। फादर्स-डे की सभी को शुभकामनाएं।"

ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा