टीवी की फेवरेट शिवांगी जोशी ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे
शिवांगी जोशी को दर्शक सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के जरिए पहचानते हैं। वह इस सीरियल से घर-घर मशहूर हुईं। इन दिनों शिवांगी एक नए सीरियल की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाया और सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
एक्ट्रेस ने जन्मदिन की तस्वीरें की साझा
शिवांगी ने अपने जन्मदिन की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, उनमें वह आसमानी रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, साथ ही एक प्रिंसेस वाला टियारा यानी क्राउन भी उनके हाथ में नजर आ रहा है। एक तस्वीरें में वह अपने परिवार के साथ जन्मदिन का केक काट रही हैं। शिवांगी की इन तस्वीरों को फैंस ने भी काफी लाइक किया है।
कुशल टंडल ने भी किया सोशल मीडिया पोस्ट
कुशल टंडन ने भी शिवांगी जोशी को बर्थ डे विश किया है, एक इंस्टाग्राम स्टोरी एक्ट्रेस के जन्मदिन पर लगाई है। इस पोस्ट में शिवांगी की तस्वीर लगी है और उस पर लिखा है, ‘हैप्पी बर्थ डे, डियर। एक डायमंड की तरह हमेशा चमकती रहो।’ कुशल और शिवांगी को लेकर चर्चा है कि दोनों डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को साथ पार्टी करते देखा गया है।
इस सीरियल में अब आएंगी नजर
जल्द ही सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी नजर आएंगी। सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में शिवांगी जोशी के साथ हर्षद चोपड़ा नजर आएंगे। इस सीरियल को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।

बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहा पाकिस्तान, कनाडा से मांगा सहयोग
UCC बिल पास, उत्तराखंड-गुजरात-असम के बाद चौथा राज्य बना एमपी
रोहित शर्मा के भविष्य पर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- फैसले का सम्मान करना चाहिए
आग के मुहाने पर सरकारी इमारतें! जवाहर और इंदिरा भवन की तस्वीरों ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, गुरमखेड़ी स्टेशन पर एक सप्ताह तक नहीं मिलेगा ट्रेनों का स्टॉपेज
TVS Motor ने Q1 में किया कमाल, मुनाफा ₹1,174 करोड़ पहुंचा; निवेशकों की बल्ले-बल्ले