Rajasthan: बांसवाड़ा में हैवानियत: पूर्व प्रेमी ने तलवार से महिला को मौत के घाट उतारा
राजस्थान के बांसवाड़ा के कलिंजरा बस स्टैंड पर खड़ी एक महिला की हत्या कर दी गई. उसका एक्स बॉयफ्रेंड कार में सवार होकर आया और दिनदहाड़े महिला पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिए. महिला की हत्या कर हमलावर कार में बैठकर फिर से फरार हो गया. इस दौरान बस स्टैंड पर अफरा-तफरा मच गई.
राजस्थान के बांसवाड़ा के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के कलिंजरा बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर एक महिला की उसके पूर्व प्रेमी ने दिनदहाड़े तलवार से काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच मच गया. ये हमला भीड़भाड़ वाले इलाके में किया गया, जिससे आसपास के लोग बुरी तरह से डर गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
घटना तब हुई जब मूल रूप से जौलाना की रहने वाली लीला ताबीयार पत्नी लक्ष्मण ताबीयार कलिंजरा बस स्टैंड पर खड़ी थीं. तभी कार से आए पूर्व प्रेमी आरोपी महिपाल ने उन पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने महिला के पेट और शरीर पर कई वार किए, जिसके बाद वह वहां से भाग निकला. भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए इस हमले से लोग सहम गए.
पूर्व प्रेमी ने किया महिला पर हमला
मामले की सूचना मिलते ही बागीदौरा डिप्टी एसपी संदीप कुमार शक्तावत मौके पर पहुंचे. घायल अध्यापिका को तुरंत बांसवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि आरोपी महिला का पूर्व प्रेमी है और इस हमले के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी या कोई कोई और वजह हो सकती है.
पुलिस मामले की तलाश में जुटी
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर ने महिला पर दो बार तलवार से वार किया और हत्या के बाद मौके से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि महिला बस स्टैंड पर खड़ी थी, तभी कार से उतरे बदमाश ने अचानक हमला किया. हमले के बाद इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, हमलावर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए.पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जिसके लिए पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इसके साथ ही पुलिस हादसे के वक्त मौके पर मौजूद गवाहों से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा