चूहों के काटने से मासूमों की मौत, लापरवाही पर अफसर जवाबदेह
इन्दौर: विगत दिनों प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इन्दौर के एम वाय हास्पिटल में चूहों के काटने के बारे हुई दो नवजात बच्चों की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और इंदौर कलेक्टर को नोटिस जारी करते मामले की 10 दिन में जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार में की गई शिकायत में अस्पताल की गंभीर लापरवाही और स्वच्छता की कमी को मौत का कारण बताया गया है और अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और स्वास्थ्य के अधिकार का उल्लंघन मानते हुए राज्य के सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता, कीट नियंत्रण और सुरक्षा के तत्काल उपाय करने की मांग भी की है।

महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है