इंदौर जू में गूंजी खुशखबरी, शेरनी मेघा बनी मां
इंदौर। चिड़ियाघर से एक खुशखबरी सामने आई है. यहां शेरों के परिवार में तीन नए नन्हें मेहमान शामिल हुए हैं. जिसमें 14 वर्षीय मेघा नामक शेरनी ने 3 शावकों को जन्म दिया है. इसके साथ ही जू में शेरों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है. शेरनी ‘मेघा’ ने करीब एक हफ्ते पहले तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. गुरुवार को यह खबर तब सामने आई, जब ये शावक पहली बार अपने एकांत ठिकाने से बाहर निकलकर खुले बाड़े में दिखाई।
चिड़ियाघर स्टाफ़ भी उत्साहित
शावकों को देखकर चिड़ियाघर का स्टाफ़ भी काफी उत्साहित नजर आया. वही चिड़ियाघर के इंचार्ज डॉ. उत्तम यादव के मुताबिक, इन शावकों के पिता 17 साल के शेर ‘आकाश’ हैं. शेरों का यह सफल प्रजनन चिड़ियाघर के संरक्षण प्रयासों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. नए शावकों के जन्म के बाद इंदौर चिड़ियाघर में अब बिग कैट की संख्या बढ़कर 13 शेर, 10 बाघ और 4 तेंदुए हो गई है।
माता-पिता और तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ
अधिकारियों के अनुसार, आमतौर पर शेरों की औसत उम्र 18 से 20 साल होती है, लेकिन फिलहाल माता-पिता और तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं. चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि इन शावकों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि उनका विकास सही तरीके से हो सके. वहीं जू में मौजूद कुछ अन्य जानवरों के भी आने वाले दिनों में बच्चों को जन्म देने की संभावना है।

बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई