नशे में धुत कार चालक ने रौंदी चार जिंदगियां, एक की मौत, तीन गंभीर
बिलासपुर में नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है और तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार से बीयर और शराब की बोतल बरामद कर कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
दरअसल, तोरवा थाना क्षेत्र के ढेका लालखदान के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को अपनी चपेट मे ले लिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी अन्य घायल हो गए। जिसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। चालक प्रणय जुनेजा ने शराब का सेवन किया हुआ था और अपने कार को तेज रफ्तार से दौड़ाया और चार लोगों की टक्कर मार दी। जिससे एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वही सीएसपी अक्षय साबद्रा ने हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था। उसने गाड़ी से चार लोगों को टक्कर मार दी। एक की मौत हो गई और तीन गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहा पाकिस्तान, कनाडा से मांगा सहयोग
UCC बिल पास, उत्तराखंड-गुजरात-असम के बाद चौथा राज्य बना एमपी
रोहित शर्मा के भविष्य पर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- फैसले का सम्मान करना चाहिए
आग के मुहाने पर सरकारी इमारतें! जवाहर और इंदिरा भवन की तस्वीरों ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, गुरमखेड़ी स्टेशन पर एक सप्ताह तक नहीं मिलेगा ट्रेनों का स्टॉपेज
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने किया सुसाइड, कर्नाटक की घटना से सनसनी