कलेक्टर सख्त, गंदगी पर बरती ढिलाई तो ठेकेदार पर लगा जुर्माना
सिरोही। जिला कलेक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, पार्किंग, लैब, आईसीयू, दवा वितरण केंद्र, भंडार और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एनीमिया की रोकथाम के लिए दो चरणों में विशेष अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अस्पताल में दिए गए अहम निर्देश
कलेक्टर ने पीएसए प्लांट को एक माह के भीतर शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही बीपी और शुगर के मरीजों की जांच निर्धारित कक्ष में ही सुनिश्चित करने को कहा। पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए गार्ड तैनात करने के निर्देश भी दिए गए। गर्मी को देखते हुए कूलर और पंखों की उचित व्यवस्था, नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। दवा वितरण केंद्र और भंडार के निरीक्षण के दौरान अनुपलब्ध दवाओं की सूची तैयार करने और खरीदी गई दवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर उसे नियमित अपडेट रखने को भी कहा।
ओपीडी में टोकन सिस्टम होगा लागू
ओपीडी में लंबी कतारों और मरीजों के इंतजार को कम करने के लिए टोकन सिस्टम मशीन लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए खराब इलेक्ट्रिक वाटर कूलर को 7 दिनों के भीतर ठीक करने के आदेश दिए गए। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी और पीएमओ डॉ. वीरेंद्र महात्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नतीजों से पहले Infosys के शेयर फिसले, IT कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर बाजार की नजर
सिर्फ 16 रन और... अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास, कोहली-केएल राहुल की करेंगे बराबरी
बलराम कृषि महोत्सव में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, किसानों को देंगे विकास की सौगात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर संसद में घमासान, दोनों पक्ष आमने-सामने
सचिन, कोहली, धोनी के बीच शास्त्री की पसंद बनी चर्चा, ऑलटाइम XI में कई बड़े नाम गायब
अमेरिका के खिलाफ ईरान का आक्रामक रुख, 9/11 जैसे हमले की चेतावनी