डूबते और उगते सूर्य का अर्ध्य देकर छठ महापर्व का हुआ समापन
भीलवाड़ा में लोक आस्था और सूर्य उपासना के प्रतीक छठ महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं, सोमवार शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ छठ का पर्व मनाया। भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत माहौल में शहर के मानसरोवर झील व वाटर वर्क्स, नेहरू तलाई, पटेल नगर विस्तार और देवनारायण सर्किल पर घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सूर्यदेव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से हल्की-फुल्की बारिश और ठंडी हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं दिखी। पूर्वांचल जन चेतना सेवा समिति की ओर से घाटों पर सुबह से ही तैयारियों का दौर जारी था। समिति के पदाधिकारी और सदस्य पूरे समर्पण भाव से व्यवस्था संभाले रहे — ताकि किसी भी व्रती को अशुद्धता, असुविधा या गंदगी का सामना न करना पड़े। समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि समन्वय से प्रशासन ने भी प्रभावी इंतजाम किए। घाटों पर एसडीआरएफ टीम, मेडिकल टीम, पुलिस व एम्बुलेंस सेवा तथा अग्निशमन वाहन तैनात रहे। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर भीड़ नियंत्रण किया गया। स्वच्छता के लिए नगर निगम की टीमें लगातार सफाई कार्य में जुटी रहीं। छठ घाटों पर शाम होते ही दीपों की रौशनी और भजन-कीर्तन के सुरों से वातावरण आध्यात्मिक बन गया। पुरुष एवं महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर दऊरा लेकर जल में खड़े रहें और भगवान सूर्य से अपने परिवार की मंगलकामना की। व्रतधारियों की सेवा में समिति के पदाधिकारी व सदस्य प्रसाद वितरण, मार्गदर्शन और व्यवस्था संभालते नजर आए। स्टेट फेडरेशन ऑफ़ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाललाल माली ने बताया कि पूर्वांचल के इस मुख्य लोकप्रिय महापर्व छठ पूजा को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से जिला यूनेस्को एसोसिएशन व पूर्वांचल जन चेतना समिति की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी के सदस्यों ने शहर के मानसरोवर झील, वाटर वर्क्स, नेहरू तलाई, व न्यू पटेल नगर सहित विभिन्न घाटों का यूनेस्को द्वारा निर्णायक कमेटी के सदस्यों ने अवलोकन किया। सर्वश्रेष्ठ घाट को सजाने वाली समिति को जिला यूनेस्को एसोसिएशन व पूर्वांचल जन चेतना समिति की ओर से 5 हजार 1 सौ रुपए का नगद पुरस्कार सहित व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 फ़रवरी 2026)
छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार चर्चा, साय ने गिनाईं पिछली सरकार की नाकामियां
मंदिरों से निकले फूलों का कमाल: रीवा में तैयार हो रहा इको-फ्रेंडली गुलाल
घुसपैठ का खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहे थे 5 अफगानी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गौशालाओं के विस्तार और नई योजनाओं का संकेत
प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: गुस्साए पिता ने JCB चलाकर दामाद का मकान तोड़ा