सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा शिविर में हितग्राहियों को मिला पेंशन स्वीकृति आदेश और श्रम कार्ड
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में दुलदुला विकासखंड के ग्राम कस्तूरा में आयोजित शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत 6 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए। इनमें ग्राम जामपानी के मोहन प्यारे, रामकृष्ण, लालमोहन राम, रामेश्वर राम, सुखदेव राम एवं तेजू राम शामिल हैं। वहीं हितग्राही मनीष कुमार राम को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया।
इसी प्रकार श्रम विभाग द्वारा 8 हितग्राहियों को श्रम कार्ड वितरित किए गए। लाभान्वित हितग्राहियों में ग्राम रायडीह की लक्ष्मी बाई, विनीता खाखा, कमला बाई, देवनाथ यादव, ग्राम कोरना की मंदिका तथा रायडीह के सुमन एक्का, मुक्ति खाखा एवं मनपति बाई शामिल हैं।
हितग्राहियों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अब शासन की सुविधाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।

शारदा उफान पर, लखीमपुर खीरी में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें; कई गांव टापू में तब्दील
संसद परिसर से सदन तक घमासान, हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही रोकी गई
भारत-जिम्बाब्वे T20 से पहले जानें हरारे की पिच का हाल, टॉस जीतकर क्या होगा सही फैसला?
काले कपड़ों में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, संसद में सरकार को घेरा
सीएम थलपति का केंद्र पर निशाना, बोले- NEET परीक्षा खत्म करना ही समाधान
नेपाल की राजनीति में नया मोड़, बालेन शाह भारत-चीन राजदूतों से करेंगे मुलाकात