कृषक व पशुपालक बनेंगे खुशहाल-पटेल
जयपुर । राजस्थान राज्य कृषि प्रधान होने के कारण किसान यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ हैं। बदलते समय के साथ कृषि क्षेत्र में भी आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और बाजार आधारित दृष्टिकोण को अपनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसी सोच को साकार रूप देने के लिए कृषि विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा 23 से 25 मई 2026 तक ग्राम का आयोजन जयपुर मे किया जा रहा हैं।
ग्राम रथ अभियान के अन्तर्गत धान्कया के पंचायत मुख्यालय मे आयोजित संध्या चौपाल को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए राजस्थान सरकार के विधि एवं संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि यह तीन दिवसीय आयोजन राज्य की कृषि व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक अनूठा कदम है।इस भव्य आयोजन में कृषि उत्पादन, कृषि तकनीक, कृषि प्रसंस्करण, उद्यानिकी तथा पशुपालन से जुड़ी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियां, इंडस्ट्री लीडर्स, तकनीकी विशेषज्ञ और हजारों किसान एक ही मंच पर एकत्रित होंगे। यह आयोजन किसानों को उन्नत खेती, पशुपालन और बागवानी के नवीनतम तरीकों से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें विशेषज्ञों से सीखने और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। राजस्थान सरकार के खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस दौरान ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का कथन है कि सश्क्त ग्राम से ही सशक्त देश बनता है। हमारी सरकार का उद्देश्य राज्य के कृषको पशुपालको के साथ-साथ राज्य के प्रत्येक नागरिको को उन्नत बनाना है। उन्होने बताया कि ग्राम-2026 का मुख्य उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना है, ताकि वे आधुनिक तकनीकों और सर्वोत्तम कृषि प्रथाओं को अपनाकर अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही यह मंच कृषि नवाचारों को प्रदर्शित करने, शोध एवं विकास को बढ़ावा देने और कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों को एक साझा प्लेटफॉर्म प्रदान करने का कार्य करेगा। साथ ही, मार्केटिंग टाई-अप, संयुक्त उद्यम, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और अंतरराष्ट्रीय निवेश के अवसरों को भी प्रोत्साहित करेगा। इससे कृषि क्षेत्र में नए व्यावसायिक अवसर विकसित होंगे और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत