मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री तथा स्व. बृजमोहन मिश्रा की सुपुत्री मती अर्चना चिटनीस इस अवसर पर उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निमाड़ अंचल के सक्रिय और लोकप्रिय जननेता रहे श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा तीन बार विधानसभा सदस्य रहे। उन्होंने मार्च 1990 से दिसम्बर 1993 तक विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व संभाला। उनका यह कार्यकाल प्रेरणास्पद और अनुकरणीय रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धेय मिश्रा जी की विद्यार्थी परिषद में सक्रियता का भी स्मरण किया।

'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा