बेटे का मोबाइल लूटने वालों से भिड़ा पिता, बचाने आई पत्नी को बदमाशों ने चाकू से गोद डाला
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में रविवार रात मोबाइल लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक दंपती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खौफनाक वारदात में महिला राखी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति आशु गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विरोध करने पर बेरहमी से हमला
जांच में सामने आया कि बदमाश ऋतिक, कुणाल और अरबाज ने आशु के बेटे से मोबाइल लूटा था। रात में जब ये तीनों आशु के घर के पास पहुंचे, तो आशु का उनसे विवाद हो गया। हाथापाई के दौरान बदमाशों ने आशु पर चाकू से हमला कर दिया। पति को बचाने आई राखी पर भी बदमाशों ने कई वार किए, जिससे उसने दम तोड़ दिया।
आरोपियों की तलाश जारी
उत्तर पश्चिम जिला डीसीपी आकांक्षा यादव के अनुसार, पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं। घायल आशु का बाबू जगजीवन राम अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों हमलावरों की पहचान हो चुकी है और पुलिस की कई टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत