खून हुआ सफेद: फसल के बहाने घर बुलाया और कुल्हाड़ी से कर दी बहन की हत्या
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर के रावला गांव में जमीन और फसल के विवाद में एक भाई ने अपनी सगी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मंजू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई सुरेंद्र (25) है, जो बीएसटीसी (BSTC) का छात्र है। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
फसल के हिस्से पर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र ने फसल के हिस्से पर बात करने के लिए मंजू को घर बुलाया था। मंजू अपने साथी रामावतार के साथ वहां पहुंची थी। घर के भीतर भाई-बहन में विवाद इतना बढ़ा कि सुरेंद्र ने गुस्से में कुल्हाड़ी से मंजू के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामावतार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पारिवारिक रंजिश और जांच
पुलिस के अनुसार, मामला जमीन के पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। मृतका पिछले दो वर्षों से परिवार की मर्जी के खिलाफ लिव-इन में रह रही थी और एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। डीएसपी प्रशांत कौशिक और पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत