छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, कब आएगा 10वीं का रिजल्ट?
रायपुर|छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. ऐसे में छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीजीबीएसई) 10वीं परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है|
कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट?
- छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीजीबीएसई) 10वीं परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
- मिली जानकारी के मुताबिक, मंडल 30 अप्रैल तक नतीजों को जारी करने के लिहाज से तैयारी में जुटा हुआ है. किसी तरह की तकनीकी दिक्कत होने पर मई के पहले हफ्ते में नतीजे जारी होंगे.
12वीं का हिन्दी पेपर लीक होने से बिगड़ी शेड्यूल
हालांकि, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) इसे चुनौती के रूप में ले रहा है. अफसरों का कहना है कि 12वीं का हिन्दी का पेपर लीक होने के कारण थोड़ा शेड्यूल बिगड़ गया है. फिलहाल, प्राथमिकता 10 अप्रैल को हिन्दी का पेपर कराना है. नतीजे 30 अप्रैल तक जारी किए जा सकें, इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है|
नतीजों को जल्द जारी करने के लिए जुटा अमला – पुष्या साहू
छत्तीसगढ़ माध्यमिक की सचिव पुष्या साहू ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल का पूरा अमला नतीजों को जल्द जारी करने के लिए जुटा हुआ है. हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि 30 अप्रैल तक 10वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए जाएं|
9वीं और 11वीं के रिजल्ट पर भी अपडेट
प्रदेश में इस बार 9वीं और 11वीं के नतीजों को तैयार करने में पहली बार बड़ा बदलाव किया गया है. अब केवल सालाना परीक्षा के आधार पर नहीं, बल्कि छमाही और वार्षिक दोनों परीक्षाओं के अधिभार अंक के आधार पर फाइनल नतीजे तैयार किए जाएंगे. इससे पूरे साल की पढ़ाई का असर भी परिणाम में दिखेगा. बता दें कि इन परीक्षाओं के नतीजे भी 30 अप्रैल को जारी किए जाएंगे|

विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर SC की टिप्पणी, ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन अधिकार है’
चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में मचेगी प्रशासनिक हलचल
एंटी पेपर लीक कानून पर बहस के बीच राहुल गांधी का बड़ा दांव, सरकार को घेरने की तैयारी
अब कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? जिम्बाब्वे दौरे के बाद दिसंबर तक का पूरा कार्यक्रम
गोरखपुर में बोटिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो बोटों की भिड़ंत में गई पर्यटक की जान
अमेरिका-तुर्की रिश्तों में नया मोड़, S-400 हटाने की मांग बनी बड़ी बाधा