‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
मंडी। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के त्रयाम्बली बूथ पर आयोजित भव्य समारोह में शिरकत करते हुए पार्टी का ध्वज फहराने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 'बीज' को ही जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में हिमाचल की जनता को कभी भी ऐसी जनविरोधी सरकार का शासन न झेलना पड़े।
मंडी संसदीय क्षेत्र में पूरी होगी रही कसर
उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी संसदीय क्षेत्र में तो पिछली बार ही कांग्रेस का आधार लगभग खत्म हो गया था, लेकिन जो थोड़ी-बहुत कसर शेष रह गई है, उसे इस बार धरातल पर एकजुटता से काम करके पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।
संगठन के सिद्धांत और केंद्र की नीतियां सब तक पहुंचाने के संकल्प का दिन
जयराम ठाकुर ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और समर्पण को याद करते हुए कहा कि आज भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 'देश प्रथम' की भावना के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है, जिसका मूल मंत्र जनसेवा, सुशासन, पारदर्शिता और समग्र विकास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि यह स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि संगठन के सिद्धांतों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प का दिन है।

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
निवेशकों को बड़ा झटका! स्विगी के शेयर में तेज गिरावट, ये है पूरी वजह
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड