राज्य में मौसम का यू-टर्न, कई इलाकों में बारिश के आसार
रायपुर|छ्त्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है. अगर पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो मध्य छत्तीसगढ़ के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश और तेज हवा की वजह से तामपान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है. पिछले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई|
गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. आज यानी की 4 अप्रैल को प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी हैं. इस वजह से किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ी हुई है. अगर ओले गिरते है तो खेतों में खड़ी फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचने की संभावना हैं|
तापमान में अस्थिरता
मौमस विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. तामपान में ज्यादा अस्थिरता बनी रहेगा. कभी ज्यादा तो कभी कम तापमान से परेशानी बढ़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है|
वज्रपात होने की संभावना
अगले 5 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है. 4 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है|

महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'
पश्चिम बंगाल में भाजपा के समर्थन में उतरे डॉ. मोहन यादव, जनसभा को किया संबोधित