DGP ने जीता दिल, जवानों से करवाया बैरक का उद्घाटन
बीकानेर। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा गुरुवार को बीकानेर पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सलामी के बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और नए बैरकों का उद्घाटन किया।
कांस्टेबल्स से कटवाया फीता
इस दौरान डीजीपी ने एक संवेदनशील पहल करते हुए उद्घाटन का फीता दो कांस्टेबल दौलत और प्रेमसिंह से कटवाया, जो पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बन गया। उनके इस कदम को पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। दौरे के दौरान आईजी ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारी एक्टिव मोड में नजर आए।
बीकानेर रेंज के अफसरों के साथ बैठक करेंगे DGP
डीजीपी आज बीकानेर रेंज के चारों जिलों के एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम अपराध समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।
डीजीपी ने क्या कहा?
डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने और अपराधियों में भय स्थापित करने पर फोकस रहेगा। साथ ही पुलिसिंग के आधुनिकीकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की जाएगी।

ICU ब्लॉग के बाद उठे सवालों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बोले- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं
3 अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, संभल हिंसा रिपोर्ट पर रहेगी नजर
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रची गई साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से बचा हादसा
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान क्रिकेट में नई शुरुआत, शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद बदलेगी रणनीति