बम धमकी से मचा हड़कंप, मुख्य डाकघर परिसर खाली कराया गया
सवाई माधोपुर। के मुख्य डाकघर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मानटाउन थाना पुलिस, डीएसबी टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने तुरंत मुख्य डाकघर परिसर को खाली कराते हुए सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार ईमेल के जरिए मुख्य डाकघर में बम लगाए जाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। बम निरोधक दस्ते ने पूरे भवन और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की, लेकिन जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर की गहन जांच की गई और हर संभावित स्थान को खंगाला गया। तलाशी के बाद स्थिति सामान्य होने पर कर्मचारियों को दोबारा अंदर जाने की अनुमति दी गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में इस तरह की कई धमकियां सामने आ चुकी हैं, जिनमें ईमेल के जरिए स्कूल, कॉलेज और अदालत को भी बम से उड़ाने की धमकियां दी गई थीं। हालांकि हर बार जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल पुलिस इस ईमेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किसने और कहां से भेजी। पुलिस का कहना है कि साइबर टीम की मदद से ईमेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण