गोविंददेवजी मंदिर में भक्ति और रंगों का संगम, भक्तों संग खेली गई भव्य होली
होली के इस पावन अवसर पर गोविंददेवजी मंदिर परिसर में भक्ति, रंग और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। भक्तों ने ठाकुरजी के साथ जमकर होली खेली।
राजधानी जयपुर के आराध्य देव के दरबार में आज होली का पारंपरिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री गोविंददेवजी मंदिर में सुबह 10:30 बजे से रंगोत्सव की शुरुआत हुई।
महंत अंजन गोस्वामी ने ठाकुरजी को सर्वप्रथम फूलों की होली अर्पित की, इसके बाद विधिवत गुलाल चढ़ाया गया। मंदिर परिसर चंग की थाप और फाग गीतों की मधुर धुनों से गूंज उठा। भक्तों ने भक्ति और उत्साह के साथ रंगों के इस पावन पर्व का आनंद लिया।
सुबह से ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण दर्शनों के समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगला, धूप, श्रृंगार और राजभोग दर्शन नियमित समय पर होंगे।
ग्रहणकाल के दौरान विशेष दर्शन दोपहर 3:15 बजे से शाम 6:50 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इसके पश्चात मंदिर के नियमित दर्शन 4 मार्च की सुबह से पुनः प्रारंभ होंगे।

लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु