CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है. ऐसे में चुनाव आयोग ने 21 फरवरी को नए आंकड़ों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में प्रदेश के करीब 25 लाख वोटर्स के नाम काट दिए गए हैं. SIR की प्रक्रिया के बाद जारी की गई लिस्ट में कुल 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 वोटर्स के नाम शामिल हैं.
SIR के प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियां
- डिजिटलीकरणः कुल 2,12,30,737 मतदाताओं में से 1,84,95,920 मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण किया गया.
- घर-घर सर्वेः बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया गया, जिसमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान की गई.
मतदाताओं की संख्या में बदलाव
- प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची से पहले: 2,12,30,737 मतदाता
- प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद: 1,84,95,920 मतदाता
- निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन के बाद 1,87,30,914 मतदाता
- शुद्ध वृद्धि (Net Addition): प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 2,34,994 मतदाताओं की वृद्धि हुई है
फाइनल लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?
- वेबसाइट: https://ceochhattisgarh.nic.in
- वोटर पोर्टल: https://voters.eci.gov.in
- ECINET ऐप
- बीएलओ (BLO) के माध्यम से
- जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय / ERO / AERO कार्यालय से

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी