राजद सुप्रीमो का पलटवार, कहा- सच अदालत में आएगा सामने
नई दिल्ली| 'लैंड फॉर जॉब' घोटाले के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी पेश हुए। इस दौरान लालू यादव व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे, वहीं उनकी सांसद बेटी मीसा भारती भी उनके साथ मौजूद रहीं। कोर्ट ने दोनों की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें व्यक्तिगत पेशी से स्थायी छूट प्रदान कर दी है, जिससे उन्हें अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित होना होगा।
पटना
कोर्ट रूम के भीतर, न्यायाधीश द्वारा औपचारिक रूप से आरोपों की जानकारी दिए जाने के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वे आरोप स्वीकार करते हैं, तो लालू प्रसाद यादव ने कहा, 'आरोप मंजूर नहीं, हम मुकदमे का सामना करेंगे।' लालू और राबड़ी के वकीलों ने कोर्ट को जानकारी दी कि दोनों की सेहत ठीक नहीं रहती है। इस दलील को अदालत ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों से दोनों को व्यक्तिगत पेशी से स्थायी छूट दे दी है। अब वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हो सकेंगे, जब तक कि विशेष रूप से व्यक्तिगत उपस्थिति का आदेश न दिया जाए।

बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल