सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
CG News : सुकमा-बीजापुर सीमा से सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता सामने आई है। तालपेरू नदी के किनारे नक्सलियों ने एक ट्रैक्टर, 10 किलो की एंटी-हैंडलिंग IED और अन्य सामान छिपाकर रखा था। इसे सीआरपीएफ की टीम ने समय रहते बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 228वीं बटालियन के कमांडेंट लतीफ कुमार साहु जवानों के साथ मॉनिटरिंग पर निकले थे। तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध स्थान से विस्फोटक सामग्री मिली। जवानों की सतर्कता से एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई।
4 दिन पहले 30 किलो IED बरामद
बीजापुर जिले में हाल ही में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भी बड़ी कार्रवाई हुई थी। 12 फरवरी को सीआरपीएफ की 196वीं और 170वीं वाहिनी की संयुक्त टीम डिमाइनिंग ड्यूटी पर थी। जैसे ही टीम आवापल्ली–मुरदण्डा मार्ग पर पहुंची, वहां 30 किलो का IED डिटेक्ट किया गया। इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।
इसी तरह थाना गंगालूर क्षेत्र के एफओबी डोडीतुमनार इलाके में Central Reserve Police Force की 153वीं वाहिनी ने डिमाइनिंग के दौरान 5 किलो का प्रेशर IED बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया। एक ही दिन में दो बड़ी साजिशों को विफल किया गया।
इसके अलावा कुटरू क्षेत्र में कोबरा 210 वाहिनी ने इंद्रावती नदी किनारे माओवादियों द्वारा बनाए गए स्मारक को भी ध्वस्त किया। वहीं, सीआरपीएफ 222वीं बटालियन ने तोड़का–कोरचोली और पेद्दाकोरमा के जंगलों में बने स्मारकों को भी तोड़ा। CG News में सामने आई इन कार्रवाइयों से साफ है कि सुरक्षाबल नक्सली गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव