नेतृत्व सृजन प्रशिक्षण शिविर: भीलवाड़ा की महिला कांग्रेस ने दिखाई संगठनात्मक ताकत, प्रदेशभर से जुटीं महिला नेता

भीलवाड़ा। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा 14 व 15 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय “नेतृत्व सृजन” राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में प्रदेशभर से जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मंथन किया।
शिविर में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के प्रेरक मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। साथ ही अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नूरी खान एवं राष्ट्रीय सचिव दीप्ति जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं—राजस्थान प्रभारी रंधावा जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठन सुदृढ़ीकरण, राजनीतिक सक्रियता और जनसमस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भीलवाड़ा शहर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। प्रशिक्षण सत्रों में उन्होंने नेतृत्व विकास, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति तथा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि शिविर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भीलवाड़ा शहर में महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
शिविर के समापन अवसर पर रेखा हिरण सहित सभी जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेताओं द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प दोहराया गया।
संदेश: “संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता है — सशक्त महिला, सशक्त कांग्रेस।”
— रेखा हिरण, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, भीलवाड़ा शहर

राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच