बाढ़ से तबाह गांव को मिली राहत की सौगात, 5 महीने बाद 75 करोड़ का पैकेज घोषित
सवाईमाधोपुर। बाढ़ की त्रासदी से उजड़े जड़ावता गांव में अब राहत की किरण दिखाई देने लगी है। राज्य सरकार से इस क्षेत्र के लिए 75 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा ने स्थानीय लोगों में नई आशा जगाई है। पांच माह बाद अब बजट घोषणा में आर्थिक परेशानी झेल रहे किसानों को राहत मिली है। पिछले वर्ष आई विनाशकारी बाढ़ ने जहां पूरे गांव को तबाह कर दिया था। वहीं अब यह राहत पैकेज पुनर्वास और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।
जड़ावता गांव के निवासियों के लिए बीता वर्ष बेहद कष्टकारी रहा। अचानक आई बाढ़ ने न केवल घरों को नष्ट किया, बल्कि लोगों की आजीविका के साधन भी छीन लिए। खेत-खलिहान पानी में डूब गए, मवेशी बह गए और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। त्रासदी के बाद गांववासी अस्थायी शिविरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हुए थे। अब अब पुनर्वास से नई शुरुआत मिलेगी।
राहत पैकेज में यह होगा शामिल
75 करोड़ रुपए के इस राहत पैकेज में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत, नए आवासों का निर्माण और आजीविका बहाली के उपाय शामिल होंगे। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस राशि का उपयोग सड़कों, पुलों और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने में भी किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचा जा सके। साथ ही, किसानों को फसल मुआवजा और पशुधन की क्षति की भरपाई भी की जाएगी।
ग्रामीणों में खुशी की लहर
राहत पैकेज की घोषणा के बाद जड़ावता के लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय निवासी रामलाल मीणा सहित ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ ने हमारा सब कुछ छीन लिया था। अब सरकार की इस घोषणा से लगता है कि हम फिर से अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे।" वहीं, महिला किसान गीता देवी का कहना है कि यह राशि उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने में मददगार साबित होगी।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान