रमेश नवहाल भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त – R18 News
गुरला क्षेत्र के रमेश नवहाल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। नवहाल छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं और माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला प्रमुख व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित कई महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं।
इसके साथ ही जनसंघर्ष मोर्चा के राजस्थान प्रदेश सहसंयोजक तथा लोकसभा चुनाव के दौरान लाभार्थी संपर्क अभियान के भीलवाड़ा जिला सहसंयोजक रहे। शिक्षा क्षेत्र में भी उनका विशेष योगदान रहा है, जहां कोटा स्थित प्रतिष्ठित बंसल क्लासेज में रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने हजारों विद्यार्थियों को IIT व NIT में चयनित करवाया।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज