भीषण एक्सीडेंट में 4 यात्रियों की मौत, सड़क हादसे ने मचाई सनसनी
जयपुर|राजस्थान के भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। बुधवार देर रात हुए हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेवर पुलिस थाना इलाके में यह हादसा उस समय हुआ जब एक स्लीपर बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। बस उत्तर प्रदेश के कासगंज से जयपुर जा रही था।इस मामले की जानकारी देते हुए सेवर के पुलिस निरीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बचाया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सतोवा गांव की गीता (38), उनके बेटे कान्हा (8), अलवर जिले के कठूमर के रहने वाले बस चालक मुखन सिंह (28) और एक अन्य के रूप में हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि हादसे के समय घना कोहरा था। पुलिस ने बताया कि ट्रेलर खराब हो गया था और बिना बैरिकेड या चेतावनी संकेतों के सड़क पर खड़ा था और बस चालक खराब दृश्यता के कारण उसे देख नहीं पाया।

गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा
निशातपुरा स्टेशन का सपना हुआ साकार, तीन ट्रेनों के संचालन से होगी शुरुआत
उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CJP प्रदर्शन मामले में 9 FIR दर्ज
मध्य प्रदेश में इमरजेंसी रिस्पॉन्स कानून पास, समय पर मदद पहुंचाने की कानूनी गारंटी
छात्र आंदोलन से संसद तक गूंजा विवाद, CJP प्रदर्शन ने बढ़ाई सियासी हलचल