अलीराजपुर में अवैध शराब से भरी बोलेरो पलटी, ITI छात्र को टक्कर मारी; लोगों ने लूटी शराब
अंबेडकर। अलीराजपुर (Alirajpur) जिला मुख्यालय के अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) में बुधवार दोपहर एक अवैध शराब (Illegal Liquor) से भरी बोलेरो (Bolero) बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में फुटपाथ पर खड़ा एक आईटीआई छात्र (ITI Student) गंभीर घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से नाराज आईटीआई छात्रों ने हंगामा कर दिया। वहीं मौके से कुछ लोग शराब की पेटियां लेकर भाग गए।
हादसा घटना खंडवा-बड़ौदा राज्यमार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे हुआ। तेज गति से आ रही बोलेरो का अचानक बेकाबू हो गई और एक बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा पूरी तरह मुड़ गया। वाहन में अवैध शराब भरी थी।
वहीं मौके पर खड़ा आईटीआई छात्र थावरिया (23) गंभीर घायल हो गया। वह संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लौट रहा था, तभी बोलेरो की चपेट में आ गया। उसे सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही टीआई सोनू शितोले और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल छात्र को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के कारण खंडवा-बड़ौदा राज्यमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर रास्ता खुलवाया। वहीं इस घटना से नाराज आईटीआई छात्र कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। बोलेरो पलटने के बाद उसका चालक मौके से फरार हो गया। वहीं इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग शराब की पेटियां अपने साथ ले गए। टीआई सोनू शितोले ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला