एक्सप्रेस-वे पर स्पीड बनी काल, दर्दनाक दृश्य देख दहल उठे लोग
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बस में सवार 31 यात्री घायल हो गए। सूचना पर राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिनान इंटरचेंज पुलिया पर हुआ। अहमदाबाद से दिल्ली जा रही बस सुबह करीब 6 बजे पुलिया पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया। बताया जा रहा है कि बस अहमदाबाद से रविवार दोपहर 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।
हादसे के बाद मची चीख पुकार
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। तेज धमाके की आवाज से आसपास के लोग भी सहम गए और मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने खून से लथपथ घायल लोगों को बस से बाहर निकाला। इस दौरान सभी यात्री बुरी तरह डरे हुए थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
गंभीर घायल अलवर और जयपुर रेफर
हादसे में बस सवार एक यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, रोशन पुत्र रामेश्वर की उपचार के दौरान मौत हो गई। 31 घायलों को पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर घायलों को अलवर और जयपुर रेफर कर दिया।
एक्सप्रेस-वे पर लगा जाम
घटनास्थल पर एंबुलेंस की संख्या कम पड़ गई, जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक में फंसी बस को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव