टास्क बनेगा शादी का मंच? स्वयंवर में मचेगा हंगामा, वीकेंड में होगा डबल शॉक
बिग बॉस 19 | बीते दिनों 'बिग बॉस 19' में फैमिली वीक काफी खास रहा। प्रतिभागियों के घरवाले उनसे मिलने पहुंचे तो शो का माहौल भी कुछ बेहतर नजर आया। धीरे-धीरे यह शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हर बार वीकएंड का वार एपिसोड काफी खास होता है। इस बार शो में सलमान खान स्पेशल स्वयंवर कराएंगे। इसके अलावा दो प्रतिभागियों को घर से बेघर किया जा सकता है।
कुनिका के लिए बहू ढूंढने को सलमान ने कराया स्वयंवर!
'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें सलमान खान घर के अंदर स्पेशल स्वयंवर कराते दिख रहे हैं। यह स्वयंवर दरअसल, प्रतिभागी कुनिका सदानंद की बहू खोजने के लिए है। उनके बेटे अयान के लिए अशनूर, तान्या मित्तल और फरहाना में से कौन परफेक्ट बहू है, इसके लिए तीनों को टास्क दिया गया है। इस दौरान घर में काफी मस्ती-मजाक चल रहा है।
कुनिका को चाहिए अशनूर जैसी बहू
सलमान खान भी काफी हंसते हुए नजर आए हैं। वे कहते हैं, 'तान्या, फरहाना और अशनूर कौन बनेगी कुनिका की बहू'? इस पर अशनूर कहती हैं, 'नहीं, नहीं।' कुनिका कहती हैं, 'क्यों क्या बुराई है मेरे बेटे में'? सलमान तीनों को पूरी बनाने का टास्क देते हैं। इस बीच वे कुनिका से कहते हैं, 'अभी अभी खबर आई है अयान ने मंदिर में जाकर शादी कर ली है'। बता दें कि शो में बीते दिनों हंसी-मजाक के दौरान कुनिका ने कहा था कि उन्हें अशनूर जैसी बहू चाहिए।
किस पर लटकेगी एविक्शन की तलवार?
'बिग बॉस 19' के वीकएंड का वार एपिसोड में डबल एविक्शन होने की बात कही जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कुनिका सदानंद को घर से बेघर किया जाएगा। इसके अलावा मालती चाहर का नाम भी लिया जा रहा है। सलमान खान होस्टेड इस शो का फिनाले 07 दिसंबर को होगा।

अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने बेटी राहा पर कही खास बात
रतलाम, पन्ना समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
कमजोर मार्केट में भी मुनाफे का मौका, एक्सपर्ट ने बताई कमाई की रणनीति
संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज