Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सों में 21-22 नवंबर को भारी बारिश, ठंड में वृद्धि
जयपुर। राजस्थान में 21 और 22 नवंबर को उत्तर पूर्व के कुछ स्थानों पर बारिश होने की आशंका है। हालांकि प्रदेश में दो तीन शहरों को छोड़कर शेष भागों में आगामी दिनों में सर्दी के तेवर नर्म रहने वाले हैं। मौसम विज्ञानियों की मानें तो उत्तर पूर्वी इलाकों में बन रहे एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम ने प्रदेश तक आने वाली उत्तरी सर्द हवाओं को रोक दिया है जिसके असर से आगामी कुछ दिन और लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने वाली है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह के मध्य तक ही फिर से सर्द हवाओं का जोर प्रदेश में बढ़ेगा और पारे में गिरावट हो सकेगी।
21 और 22 नवंबर को बौछारें गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी पाकिस्तान के पास 20 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके कारण राजस्थान के उत्तर पूर्वी भागों के कुछ शहरों में 21 और 22 नवंबर को बादलों की आवाजाही रहने और हल्की बौछारें गिरने की संभावना है। जबकि प्रदेश के शेष इलाकों में मौसम का मिजाज शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना बाधा
राजस्थान के नागौर,सीकर, जालोर और सिरोही जिले में इन दिनों कड़ाके की सर्दी का दौर सक्रिय है। दोनों शहरों में रात का तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है। मैदानी इलाकों में बीती रात सीकर 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द रहां वहीं नागौर 5.9, जालोर 7.0, सिरोही 7.4, फतेहपुर 6.9, दौसा 6.7 और अंता बारां में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञानियों के अनुसार देश के उत्तर पूर्वी इलाकों में सक्रिय एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण नवंबर के आगामी दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव नहीं होने और कुछ स्थानों के अलावा शेष भागों में सर्दी के तेवर ढीले रहने के आसार हैं।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान