अगली गर्मियों के लिए तैयारी शुरू: दिल्ली जल बोर्ड को आंतरिक स्रोतों से पानी बढ़ाने के निर्देश
नई दिल्ली: अगले साल गर्मियों में दिल्लीवालों की प्यास बुझाने के लिए सरकार ने अभी से समर एक्शन प्लान की तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है। प्लान पर बातचीत करने के लिए गुरुवार को जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने जल बोर्ड अधिकारियों की मीटिंग भी बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक हरियाणा और दूसरे राज्यों से अतिरिक्त पानी नहीं मिलता, तब तक जल बोर्ड आंतरिक स्रोतों से पानी की मात्रा में बढ़ोतरी करे।
राजधानी में रहते हैं इतने लोग
दिल्ली में जितना पानी सप्लाई हो रहा है, उसमें 50 एमजीडी पानी इजाफा करने का लक्ष्य मंत्री ने तय किया है। मीटिंग में मौजूद सूत्रों के अनुसार, दिल्ली की आबादी करीब 2.5 करोड़ से भी अधिक है। तय स्टैंडर्ड के हिसाब से रोजाना प्रति व्यक्ति 50 लीटर पानी मिलना चाहिए। इस हिसाब से ढाई करोड़ आबादी को रोजाना करीब 1250 एमजीडी पानी सप्लाई करना होगा।
सप्लाई हो रहा कम पानी
जल बोर्ड 990 एमजीडी पानी ही सप्लाई कर पा रहा है। प्रति व्यक्ति 50 लीटर पानी के हिसाब से 260-300 एमजीडी पानी की कमी हो रही है। दूसरे राज्यों से अगले एक या डेढ़ साल तक पानी मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसा इसलिए कि जिन राज्यों से अतिरिक्त पानी के लिए एग्रीमेंट किया गया है, उन राज्यों में बांध बनने में अभी वक्त लगेगा।
हिमाचल प्रदेश की नदी पर बन रहा डैम
हिमाचल प्रदेश में गिरि नदी पर 148 मीटर ऊंचा डैम बनाया जा रहा है। इस डैम से जल बोर्ड ने 275 एमजीडी कच्चे पानी के लिए एचपीपीसीएल के साथ करार किया है। पानी के लिए जल बोर्ड ने एचपीपीएल को 214.84 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर चुका है। उत्तराखंड में टोंस नदी पर किशाऊ डैम बनाया जा रहा है, जिससे 372 एमजीडी पानी के लिए एग्रीमेंट किया गया है।

राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल