आज भीगेगा राजस्थान, कल से दो दिन थमेंगे बादल, फिर बरसेंगे झमाझम
जयपुर: इन दिनों राजस्थान में बिना मौसम की बारिश हो रही है। यानी मानसून विदा हो चुका है। इसके बावजूद भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश हो रही है। हालांकि यह बारिश गर्मी से निजात दिला रही है लेकिन किसानों को बड़ा दर्द दे रही है। खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलें बारिश की वजह से खराब हो गई है। खरीफ की फसल किसानों की आंखों के सामने पानी में डूब गई है। बंगाल की खाड़ी में बने नए चक्रवात सिस्टम की वजह से राजस्थान सहित कई राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। आज गुरुवार 2 अक्टूबर को प्रदेश के 31 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
जयपुर सहित इन 31 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से आज गुरुवार 2 अक्टूबर को प्रदेश के 31 जिलों में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने जयपुर सहित 31 जिलों में बारिश होने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपूतली बहरोड़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली जिले शामिल है।
दो दिन ब्रेक के बाद फिर होगी बारिश
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि पिछले सप्ताह जो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ था। उसका असर 2 अक्टूबर तक ही रहने वाला है लेकिन अब एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता दिखाई दे रहा है। बंगाल की खाड़ी में एक और नया सिस्टम बन रहा है। इसकी वजह से दो दिन दिन बाद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में फिर से बारिश होने की संभावना है। यानी दो दिन के ब्रेक के बाद अगले चार दिन तक प्रदेश में खूब बारिश होने की संभावना है।
बारिश ने गर्मी पर डाला पर्दा
प्रदेश में बारिश का मौसम होने पर गर्मी से निजात मिली है। आसमान में बादलों की आवाजाही से पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र में भी तापमान में काफी गिरावट आई है। दो दिन पहले जहां 17 जिलों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। अब सिर्फ चार शहर ऐसे हैं जहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। बुधवार को सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लूणकरणसर में 36.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 35.5 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम तापमान रहने से गर्मी से राहत मिली है।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज