कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में मासूम पर हमला, प्रशासन सतर्क
कोरबा: नशे की अवस्था में एक युवक ने सात वर्ष की मासूम बच्ची को उठा कर नीले ड्रम में डाल दिया। जानकारी मिलते ही स्वजन पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला। घटना के बाद आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने युवक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
घटना सिटी कोतवाली अंतर्गत सीतामढ़ी क्षेत्र की है। पुलिस ने युवक से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम सीतामढ़ी निवासी सूरज मांझी 21 वर्ष बताया। उसने बताया कि वह बच्ची के साथ मजाक कर रहा था। उस वक्त दो अन्य युवक भी थे, जो बच्ची के स्वजन व मोहल्लेवासियों को आते देख भाग गए।
मां का शोर सुनकर जमा हो गए लोग
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह घर पर काम कर रही थी, जबकि उसकी बेटी पड़ोस की बच्ची के साथ घर के पास खेल रही थी। तभी एक बच्ची दौड़कर घर आई और बताया कि किसी ने उसकी बेटी को ड्रम में डाल दिया है, इस पर तुरंत मौके पर पहुंची और शोर मचाया। इस दौरान दो युवक भाग गए, लेकिन सूरज मांझी को लोगों ने पकड़ लिया। बच्ची को ड्रम से बाहर निकाला गया। देखते ही देखते बस्ती के लोग जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को 112 पर सूचना दी।
नशे की हालत में था युवक
पुलिस ने बताया कि आरोपित युवक नशे में था। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता तो बच्ची की जान को खतरा हो सकता था। पुलिस के समक्ष युवक मजाक में ऐसा हरकत करने की बात कही। साथ ही कहा कि उससे गलती हो गई है और वह माफी मांगता है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर रही है।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई