पवन कल्याण ने इमरान हाशमी पर तोड़ी चुप्पी, लेकिन ‘ओजी’ का ट्रेलर अभी भी लटका
मुंबई: साउथ फिल्मों के पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ का ट्रेलर रविवार को रिलीज होने वाला था। फिल्म से जुड़ा एक प्री-रिलीज इवेंट भी हैदराबाद में हुआ। जहां बॉलीवुड इमराश एक्टर इमरान हाशमी भी मौजूद दिखे। वह फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। इवेंट में पवन कल्याण ने स्टेज पर इमरान हाशमी को लेकर काफी कुछ कहा।
पवन कल्याण ने इमरान की एक्टिंग को बेहतरीन बताया
फिल्म ‘ओजी’ के प्री-रिलीज इवेंट में इमरान हाशमी के बारे पवन कल्याण कहते हैं, ‘इमरान हाशमी जी के साथ अभिनय करने का बड़ा मौका मिला। फिल्म में इनकी परफॉर्मेंस बेहतरीन है।’ साथ ही पवन कल्याण ने हमरान हाशमी के हिट गाने ‘झलक दिखला जा’ का भी जिक्र किया।
ट्रेलर का इंतजार करते रहे फैंस
फिल्म ‘ओजी’ का ट्रेलर रविवार को रिलीज होना था, इसका इंतजार पवन कल्याण के फैंस को काफी वक्त से था। लेकिन यह डिटेल हो चुका है। मेकर्स ने नए ट्रेलर का नया टाइम अपडेट नहीं किया है। लेकिन फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में पवन कल्याण का जबरदस्त अंदाज देखकर जरूर फैंस खुश हो गए।
फिल्म में नजर आएंगे ये एक्टर्स
फिल्म 'ओजी' में पवन कल्याण के साथ प्रियंका अरुलमोहन बतौर हीरोइन नजर आएंगी। विलेन के रोल में इमरान हाशमी दिखाई देंगे। श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास जैसे साउथ के चर्चित एक्टर भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर ड्रामा है।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण