यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला कर्मचारी को बहाल करे साहित्य अकादमी: हाई कोर्ट
नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने साहित्य अकादमी की एक महिला कर्मचारी को बहाल करने का आदेश दिया है जिसे यौन उत्पीड़न की शिकायत के कारण निलंबित किया गया था। अदालत ने निलंबन को प्रतिशोधपूर्ण बताते हुए रद्द कर दिया। कोर्ट ने अकादमी की आलोचना करते हुए कहा कि संस्थान सुरक्षित माहौल बनाने में विफल रहा। महिला को पूरा वेतन और लाभ देने का आदेश दिया गया है। न्यायमूर्ति संजीव नरुला ने महिला के खिलाफ यह कार्रवाई प्रतिशोधपूर्ण और पाश अधिनियम 2013 का उल्लंघन करार देते हुए इसे रद कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यह मामला प्रशासनिक विवेक का दुरुपयोग है, जहां महिला की शिकायत को दबाने के लिए उसे नौकरी से हटाया गया।

इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद तो बीजेपी सांसदों ने संभाला मोर्चा, लगाए समर्थन के नारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज