PVNMF ने किया एलान, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मरणोपरांत सम्मान
व्यापार: दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह को भारत के आर्थिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत अर्थशास्त्र के लिए पीवी नरसिम्हा राव मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
हैदराबाद स्थित पीवी नरसिम्हा राव मेमोरियल फाउंडेशन (पीवीएनएमएफ) ने एक बयान में कहा कि पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने उनकी ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया।
यह पुरस्कार पूर्ववर्ती योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति केंद्र के प्रतिष्ठित फेलो मोंटेक सिंह अहलूवालिया द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार अर्थशास्त्र में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए पीवीएनएमएफ द्वारा स्थापित किया गया था। पीवीएनएमएफ के अध्यक्ष के रामचंद्र मूर्ति और महासचिव मधमचेट्टी अनिल कुमार समारोह में उपस्थित थे।

DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
FTA पर मुहर: भारत से न्यूज़ीलैंड जाने वाला सामान पूरी तरह टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल