1961 का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर दिल्ली की अगस्त बारिश
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सोमवार को मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाए रहे, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकांश इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी, वहीं सुबह और दोपहर में झमाझम बारिश की भी संभावना है।
अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसका असर दिल्ली-एनसीआर पर भी दिख सकता है।
अगस्त ने बनाए रिकॉर्ड
इस साल अगस्त का महीना दिल्ली के मौसम के लिहाज से बेहद खास रहा। 2010 के बाद अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। रविवार शाम तक कुल 480.81 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो 2010 में हुई 455.1 मिमी बारिश से ज्यादा है।
यानी पिछले 15 सालों में अगस्त की सबसे ज्यादा वर्षा।
हालांकि, अगस्त में अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड 583.3 मिमी (1961) है।
बारिश के चलते यह अगस्त पिछले 13 सालों में सबसे ठंडा भी साबित हुआ। इस बार औसत अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो 2012 के बाद सबसे कम है। वहीं, अगस्त में कुल 14 दिन बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई