बिहार में जनाधिकार की हुंकार: राहुल गांधी की यात्रा छठे दिन मुंगेर में
मुंगेर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा आज छठे दिन बिहार के जमालपुर और मुंगेर पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य देशभर में मतदाता सूची में कथित धांधली और मतदाता अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ जन- जागरूकता फैलाना है। राहुल गांधी के साथ यात्रा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी शामिल रहे।
दोनों नेताओं ने मुंगेर स्थित ऐतिहासिक खानकाह मस्जिद का दौरा किया और वहां मुस्लिम समुदाय के प्रमुख विद्वानों से मुलाकात की। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया और लोकतंत्र और वोटिंग अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर उनके रुख का समर्थन किया। यात्रा के अगले पड़ाव में राहुल गांधी बिहार के अन्य जिलों का दौरा करेंगे और मतदाता अधिकारों को लेकर जनसंवाद जारी रखेंगे।

हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई, अभियोग दर्ज