महावतार नरसिम्हा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 15वें दिन भी दोनों सीक्वल फिल्मों पर भारी
SOS 2 और धड़क 2 मिलकर भी 50 करोड़ पार, महावतार नरसिम्हा अकेले 123 करोड़
मुंबई। एनिमेशन फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा प्रदर्शन किया है। 15वें दिन भी फिल्म की कमाई ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को मात दे रही है।
महावतार नरसिम्हा का कलेक्शन
सैक्निल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 44.75 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 73.4 करोड़ का कारोबार किया। 15वें दिन शाम 8:05 बजे तक ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 5.06 करोड़ कमाकर कुल 123.21 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म अब 150 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के करीब है।
सन ऑफ सरदार 2 की स्थिति
अजय देवगन की 2012 की हिट फिल्म के सीक्वल ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने रिलीज के 7 दिनों में 33 करोड़ कमाए। 8वें दिन 70 लाख की कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 33.70 करोड़ रुपये हो गया है।
धड़क 2 का प्रदर्शन
तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ ने पहले हफ्ते में 16.7 करोड़ और 8वें दिन 51 लाख कमाए। कुल कलेक्शन अब 17.21 करोड़ रुपये है।
तुलना में ‘महावतार नरसिम्हा’ का दबदबा09
जहां ‘महावतार नरसिम्हा’ अकेले 123 करोड़ पार कर चुकी है, वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ मिलकर भी 100 करोड़ के आधे रास्ते तक ही पहुंची हैं। दूसरे हफ्ते में भी एनिमेशन फिल्म का प्रदर्शन दोनों सीक्वल फिल्मों से कई गुना बेहतर रहा।

राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल