वेस्ट यूपी में हुई बारिश से उमस में कमी, अगले दो दिन बरसात जारी रहने की संभावना
मेरठ : गर्मी से बेहाल मेरठवासियों के लिए गुरुवार सुबह की बारिश राहत की फुहार बनकर आई। सुबह-सवेरे हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला चला, जिससे आसमान पर बादल छा गए और दिन का तापमान गिरकर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। मेरठ शहर से लेकर देहात तक मौसम सुहावना हो गया तो वहीं बागपत, बिजनौर व मुजफ्फरनगर समेत आसपास के सभी जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। मेरठ की बात करें तो भारतीय कृषि परिणाम एवं संविधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीम के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। बारिश और ठंडी हवाओं की बदौलत शहर का मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग का यह भी कहना है कि इस जुलाई माह में बीते वर्षों की तुलना में अब तक ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके चलते फसलों को भी भरपूर फायदा हो रहा है। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच यह बदलाव न सिर्फ मौसम में, बल्कि जनजीवन में भी सुकून लेकर आया है। इससे पहले बुधवार को भी सुबह की बारिश के बाद कई इलाकों में हल्की फुहारें दिनभर चलती रहीं। शाम को कई इलाकों में जोरदार बारिश भी हुई।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 28.9°C
न्यूनतम: 26.1°
उच्चतम: 30.5°
सूर्योदय 05:94 am
सूर्यास्त 07:12 pm
हवा की गति - 18.5 km/h
आर्द्रता - 84%
बारिश की संभावना - 49%
चंद्रोदय -11:37 am
चंद्रास्त - 10:53 pm

कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी