सब्जी की कीमतों में गिरावट का असर: शाकाहारी थाली की लागत घटकर ₹27.1 हुई
टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में सबसे अधिक गिरावट आने से घर में बन रही शाकाहारी और मांसाहारी थाली की लागत जून में सालाना आधार पर घट गई है। क्रिसिल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, शाकाहारी थाली 8 फीसदी और मांसाहारी थाली 6 फीसदी सस्ती हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, शाकाहारी थाली की कीमत इस साल जून में 27.1 रुपये रही, जो पिछले साल जून में 29.4 रुपये की थी। हालांकि, इस साल मई के 26.2 रुपये की तुलना में यह महंगी हो गई है। इसी तरह, मांसाहारी थाली इस साल जून में 54.8 रुपये की रही, जो पिछले साल इसी महीने में 58 रुपये की थी। हालांकि, यह भी मई के 52.6 रुपये की तुलना में महंगी हो गई है।
टमाटर का भाव 24% गिरा
टमाटर एक साल में 42 रुपये से 24 फीसदी गिरकर 32 रुपये किलो हो गया है लेकिन मासिक आधार पर 36 फीसदी महंगा है, क्योंकि आवक में आठ फीसदी की भारी कमी आई है। सालाना आधार पर प्याज 27 व आलू 20 फीसदी सस्ता हुआ है। हालांकि, मासिक आधार पर आलू चार फीसदी महंगा हुआ, जबकि प्याज का भाव स्थिर रहा।
मांसाहारी थाली की कीमत में 50 फीसदी का योगदान देनेवाले चिकन का भाव भी तीन फीसदी गिरा है। अनुमान है कि ब्रॉयलर की कीमतों में महीने दर महीने 5% की वृद्धि हुई है, जिससे नॉनवेज थाली की लागत में वृद्धि हुई है।

रेलवे का मेंटेनेंस प्लान, कुछ दिनों तक ट्रेनों की रफ्तार धीमी
सूर्यवंशी को घूरना पड़ा महंगा, लेकिन बच गए भारी जुर्माने से
मामूली विवाद बना जानलेवा, अयान पर कई लोगों का हमला, मौत
Global Tension के बीच भारत की ग्रोथ बरकरार, RBI ने दी सावधानी की सलाह
Emergency Alert Message: आपके फोन पर आया सायरन? जानें वजह
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले विवाद, सुभेंदु ने जताई चिंता