एडीएम का सादगीभरा अंदाज, स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ किया भोजन, खुद जांची मिड-डे मील की गुणवत्ता
शाहजहांपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने मंगलवार को विकासखंड मदनापुर के करनपुर पड़री स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। उन्होंने गांव के लोगों से बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में कराने की अपील की।
एडीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अच्छी सुविधाओं के साथ अभिभावकों के खाते में ड्रेस, जूता-मोजा, बैग आदि के लिए 1200 रुपये भेजा जा रहा है। साथ ही पका पकाया मिड-डे मील भोजन भी प्रत्येक स्कूल में मिल रहा है। अच्छे शिक्षक बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। कुछ प्राइवेट स्कूल जो बिना मान्यता के संचालित है, वे बच्चों का भविष्य बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि गांव में भ्रमण करके अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराएं।
सफाईकर्मी के वेतन से वसूली कर होगी सफाई
डीएम के निर्देश पर सोमवार को एडीएम एफआर अरविंद कुमार गांव करनपुर पड़री पहुंचे। ग्रामीण सफाईकर्मी की शिकायत करने लगे। सफाईकर्मी को बुलाकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर गांव की सफाई 24 घंटे के अंदर नहीं हुई तो वेतन से वसूली कराकर सफाई कराई जाएगी। उन्होंने सामुदायिक शौचालय की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने प्रधान से कहा कि शौचालय की रोजाना अच्छे से सफाई की जाए। इस दौरान एडीएम खुद झाड़ू पकड़कर सफाई में जुट गए। उनका यह अंदाज देख लोग हैरान रह गए।

ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
सांवलिया सेठ के दरबार में अजब-गजब चढ़ावा, मोबाइल कवर से अफीम के पौधे तक सब कुछ
ICSE में 99.18% और ISC में 99.13% पास, रिकॉर्ड सफलता
कचरावता गांव में हड़कंप, शादी के खाने से 70 से ज्यादा लोग बीमार
राजस्थान की तपती गर्मी में राहत का ठिकाना—Mount Abu में बिताएं सुकून भरे पल
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट