शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, जानिए किन सेक्टर्स में हुआ नफा-नुकसान
बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 170.66 अंक गिरकर 83,262.23 पर खुला। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 53.75 अंक गिरकर 25,407.25 पर खुला। बीते शुक्रवार को आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 193.42 अंक उछलकर 83,432.89 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी 55.70 अंक बढ़कर 25,461.00 अंक पर आ गया था।
बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले। जिसकी वजह 9 जुलाई की अमेरिकी टैरिफ डेडलाइन से पहले सतर्कता, एशियाई बाजारों में कमजोर रुझान और विदेशी पूंजी निकासी रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर जारी चिंता के बीच बाजार में अस्थिर रुझान देखने को मिला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 170.66 अंकों की गिरावट के साथ 83,262.23 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 53.75 अंक गिरकर 25,407.25 पर आ गया।
एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
सेंसेक्स की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज़, एटरनल, आईसीआईसीआई बैंक और सन फार्मा नुकसान में रहे। हालांकि, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक लाभ में रहे।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा था।

राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल