"कन्नप्पा": हर आयु वर्ग को जोड़ने वाली भक्ति और मनोरंजन की अनोखी कहानी
कन्नप्पा का VFX बच्चों और युवाओं के लिए खास है. इसका संगीत बुजुर्ग दर्शकों को आध्यात्मिक तौर पर जोड़ता है. यह फिल्म हरेक हर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ लेकर आई है. इसमें भारतीय एकता को दर्शाया गया है. ज्ञान, अध्यात्म और मनोरंजन का संगम है.
हर वर्ग की सोच से जुड़ने वाली फिल्म कन्नप्पा.
कन्नप्पा एक ऐसी पारिवारिक फिल्म है जिसकी कहानी दिलों को छूती है, आत्मा को जोड़ती है और बड़े पर्दे पर एक यादगार अनुभव भी प्रदान करने वाली है. विश्नु मांचू द्वारा अभिनीत कन्नप्पा में पौराणिक कथा की भव्य और भावनात्मक प्रस्तुति है. विष्णु मांचू के अलावा प्रभास और अक्षय कुमार जैसे सितारों से सजी 2025 की यह सबसे बड़ी फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म है, जिसमें भक्ति और भरपूर मनोरंजन भी है. कन्नप्पा के साथ ही हम कह सकते हैं कि भारतीय सिनेमा एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है जहां कहानियां न सिर्फ दिखाई जाती हैं, बल्कि महसूस भी की जाती हैं. यह फिल्म पौराणिक कथाओं की शक्ति, आधुनिक सिनेमा की तकनीक और सुपरस्टार्स की परफॉर्मेंस को एक साथ लाती है. एक ऐसी फिल्म जिसे हर आयु वर्ग का दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ देखना चाहेगा.
हर वर्ग के दर्शकों को जोड़ती फिल्म
वास्तव में कन्नप्पा एक ऐसी दुर्लभ फिल्म है जो हरेक प्रकार की सोच वाले दर्शकों को जोड़ती है. यहां बच्चों के लिए साहस, रोमांच और प्रेरणा है तो बुजुर्गों के लिए भक्ति भावना और श्रद्धा से भाव भी. वहीं फिल्म में युवा वर्ग के आकर्षण के लिए भव्यता और एक्शन है. इसकी कहानी में शिक्षाप्रद प्रसंग हैं. यह पूरे परिवार के साथ देखने लायक फिल्म है. कन्नप्पा की जान है इसके सितारे, मसलन विष्णु मांचू, प्रभास और अक्षय कुमार. विष्णु मांचू फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. कन्नप्पा के रूप में एक ऐसे समर्पित भक्त की भूमिका में हैं जो साहस, सच्चाई और श्रद्धा का प्रतीक है. उनका किरदार भगवान तक पहुंचने के लिए ज्ञान नहीं, केवल सच्चे मन की ज़रूरत पर जोर देता है.
स्पेशल अपीयरेंस में प्रभास
वहीं प्रभास एक स्पेशल अपीयरेंस में हैं. वह एक मेगास्टार हैं, जिनकी शानदार मौजूदगी किसी भी फिल्म को नई ऊंचाई देती है. इन दोनों के अलावा अक्षय कुमार भी हैं,जो हर पीढ़ी के पसंदीदा कलाकार हैं. वह एक रहस्यमयी और दिव्य भूमिका में नज़र आएंगे. उनका किरदार भक्ति और शक्ति का मेल है, जो फिल्म में अध्यात्म और आकर्षण दोनों लेकर आता है. फिल्म की कहानी कन्नप्पा नयनार की जीवन गाथा पर आधारित है. एक ऐसा आम इंसान, जिसकी भक्ति ने उसे भगवान शिव का प्रिय बना दिया. यह कहानी हमें सिखाती है कि जब भक्ति सच्ची होती है, तो ईश्वर स्वयं प्रकट होकर उस पर कृपा करते हैं. फिल्म की भव्यता दर्शकों को चकित कर देगी. चाहे वह प्राचीन भारत के गांव हों, शिव मंदिरों के भव्य दृश्य हों, या युद्ध के मैदान. कन्नप्पा हर फ्रेम में सौंदर्य और भावनाओं का संतुलन लेकर आता है.

अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला