अब फोन पर नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, हट जाएगी साइबर फ्रॉड वाली कॉलर ट्यून
नई दिल्ली। जब भी हम किसी को फोन करते है तो सबसे पहले अमिताभ बच्चन की साइबर फ्रॉड के प्रति जागरुक करने वाली कॉलर ट्यून सुनाई देती थी, लेकिन आज से आपको फोन पर अमिताभ बच्चन की आवाज वाली यह कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगी। आज से इस साइबर फ्रॉड के प्रति जागरुक करने वाली इस कॉलर ट्यून को हटा दिया गया है। लंबे समय से लोग इस कॉलर ट्यून से परेशान थे और बार बार इसे हटाने की मांग कर रहे थे।
हाल ही में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने भी केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात कर इस कॉलर ट्यून को हटाकर कोई अन्य विकल्प तलाशने का अनुरोध किया था। उन्होंने तर्क दिया था कि इस कॉलर ट्यून की वजह से लोगों को इमरजेंसी में कॉल के दौरान दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति को इमरजेंसी में कोई कॉल करनी हो तो उसे लंबे समय तक पहले इस कॉलर ट्यून को सुनना पड़ता है। भाजपा विधायक की इस मांग पर केंद्रीय संचार मंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब इस कॉलर ट्यून से लोगों को छुटकारा मिल गया है।
बता दें कि यह कॉलर ट्यून केंद्र सरकार के जागरूकता अभियान का हिस्सा थी। इसमें जब भी कोई किसी को फोन करता तो अमिताभ बच्चन की आवाज में एक प्री-रिकॉर्डेड मैसेज बजाता था। इस कॉलर ट्यून का उद्देश्य लोगों को बढ़ते साइबर क्राइम के मामलों के बारे में सचेत करना था। वहीं, इस कॉलर ट्यून के चलते अमिताभ बच्चन को भी लोगों ने काफी ट्रोल किया था। लोग उन्हें ये हटाने के लिए भी बोलते थे। हाल में एक यूजर ने अमिताभ से कहा था- फोन पर बोलना बंद करो तो इस पर अमिताभ ने जवाब भी दिया था। अमिताभ ने कहा था- सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा था सो किया।

समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद