एयर इंडिया की सुरक्षित लैंडिंग के बाद कैंसिल हुई रिटर्न फ्लाइट
नई दिल्ली। एअर इंडिया को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जाने वाली अपनी उड़ान रद करनी पड़ी। यह फैसला तब लिया गया जब दिल्ली से तिरुवनंतपुरम आने वाली उड़ान में पक्षी से टक्कर होने की आशंका जताई गई। फ्लाइट AI2454 तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित उतरने के बाद इस घटना का पता चला।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, "हमें खेद है कि 22 जून 2025 को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जाने वाली उड़ान AI2455 को रद करना पड़ा। पक्षी से टक्कर की आशंका के बाद विमान की गहन जांच की जरूरत पड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए हम हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, जिसमें उन्हें ठहरने की व्यवस्था, रिफंड या मुफ्त में दूसरी फ्लाइट बुक करने का विकल्प शामिल है।"
'यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता'
एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर हर दिन 1,100 से ज्यादा फ्लाइट्स उड़ान भरते हैं। इसमें हर रोज 1.5 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। एअर इंडिया ने कहा, "हमने अपनी उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही जांच को और सख्त कर दिया है। इससे उड़ानों की स्थिरता बढ़ेगी और आखिरी वक्त की परेशानियों को कम किया जाएगा।"

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर