अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया विमान का ब्लैक बॉक्स जांच के लिए अमेरिका भेजा जाएगा
नई दिल्ली। अहमदाबाद में 12 जून को क्रैश हुए एअर इंडिया विमान का ब्लैक बॉक्स जांच के लिए अमेरिका भेजा जाएगा है। क्रैश हुए बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का ब्लैक बॉक्स क्रैश के अगले दिन ही रिकवर कर लिया गया था। विमान में आग लगने के बाद ब्लैक बॉक्स इतना डैमेज हो चुका है कि उससे डेटा रिकवर करना मुश्किल है। इसलिए उसे जांच के लिए अमेरिका भेजने का फैसला लिया गया है।
ब्लैक बॉक्स के 2 हिस्से कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को हीट और आग से नुकसान पहुंचा है। देश में ऐसी कोई लैब नहीं है, जहां डेटा रिकवर किया जा सके।
इसी वजह से अब इन्हें अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की लैब में भेजने का फैसला किया गया है। इसके साथ सरकारी अफसर भी जाएंगे ताकि सुरक्षा और गोपनीयता बनी रहे।

भारत-अमेरिका की AI साझेदारी होगी मजबूत, चीन को लेकर बढ़ी रणनीतिक तैयारी
GAESA पर अमेरिकी प्रतिबंध: क्यूबा की अर्थव्यवस्था और सप्लाई सिस्टम पर बढ़ा दबाव
15 जून से उड़ान भरेंगे सपने: लखनऊ-नोएडा फ्लाइट सेवा तैयार
तेज धूप और गर्म हवाओं से बेहाल होगा यूपी, IMD का बड़ा अपडेट
देश के अन्नदाता पर भारी संकट: आत्महत्या मामलों में 56% कृषि मजदूर शामिल
बंगाल से यूपी तक फैला चंद्रनाथ हत्याकांड का जाल, एसआईटी को मिले अहम सुराग