राजस्थान में कोरोना का कहर: जयपुर में दो मौतें, 9 नए संक्रमित
Coronavirus Update : कोरोनावायरस पर नया अपडेट। देश में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच जयपुर में 2 करोना संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं राजस्थान में अभी तक 9 नए केस मिले हैं।
24 मई को संक्रमित पाए गए युवक की मृत्यु
जयपुर निवासी 26 वर्षीय युवक राजस्थान हॉस्पिटल में भर्ती था। टीबी सहित एक से अधिक बीमारियों के कारण उसका 2 माह से उपचार चल रहा था। कोविड जांच के बाद 24 मई को वह संक्रमित पाया गया। इसके बाद 25 मई को उसकी मौत हो गई।
अज्ञात मरीज ने कोविड से रविवार को दम तोड़ा
सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती अज्ञात मरीज भी कोविड जांच में संक्रमित पाया गया है। उसने रविवार को दम तोड़ा। जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट सोमवार को मिली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को उसकी मौत की पुष्टि की है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी