एसआई भर्ती 2021 पर फैसला आज! राजस्थान हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
SI Recruitment Exam-2021 : राजस्थान हाईकोर्ट में पुलिस उपनिरीक्षक (एसआइ) भर्ती परीक्षा के भविष्य को लेकर सोमवार को सुनवाई होगी। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से परीक्षा रद्द करने या नहीं करने पर विचार करने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक और उसमें लिए गए निर्णय की जानकारी दी जाएगी। सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 रद्द होगी या नहीं? आज है अहम दिन।
मंत्रिमंडलीय समिति ने 20 मई को बैठक की थी
मंत्रिमंडलीय समिति ने भर्ती परीक्षा को लेकर 20 मई को बैठक की, जिसमें पूर्व की अपनी सिफारिश पर नई परिस्थितियों के आधार पर पुनर्विचार किया गया। पिछली सुनवाई के समय राज्य सरकार ने कोर्ट से कहा था कि मंत्रिमंडलीय समिति भर्ती परीक्षा पर निर्णय करने के लिए बैठक करेगी और इसके लिए कोर्ट से समय देने को कहा था। इस पर कोर्ट ने कहा था कि भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार निर्णय करे और उसकी जानकारी कोर्ट में पेश करे।
हनुमान बेनीवाल रविवार को जयपुर में निकाली थी रैली
इस बीच भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल और उसके समर्थकों की ओर से रविवार को जयपुर में रैली की गई, जिसके दौरान वार्ता के लिए राज्य की ओर से जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ व जयपुर संभागीय आयुक्त पूनम भी रैली स्थल पर पहुंचे।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी