विधान सभा में स्वर्गीय व्यास को पुष्पांजलि स्वर्गीय व्यास ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी भाग लिया - श्री देवनानी
जयपुर, 23 मई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री रामकिशोर व्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयन्ती पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
श्री देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय व्यास ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी भाग लिया श्री व्यास ने राजस्थान विधान सभा की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह, प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा , वरिष्ठ उप सचिव श्री पुरूषोत्तम शर्मा, उप सचिव श्री सुशील कुमार शर्मा एवं स्व. व्यास के परिजन श्री दिनेश व्यास सहित विधान सभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय व्यास 20 मार्च 1972 से 18 जुलाई 1977 तक विधान सभा के चौथे अध्यक्ष रहे।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर